national · दिल्ली
उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज जारी किया
INT News24 August 2026 at 08:41 pm

नई दिल्ली, 24 अगस्त। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्च-गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज जारी किया और इसे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर आंध्र प्रदेश और सात अन्य राज्यों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों और गॉरमेट पॉपकॉर्निका से जुड़े भागीदारों को भी सम्मानित किया।