national · दिल्ली
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'भजन क्लबिंग' में पहुंचे पीएम मोदी, युवाओं ने बताया यादगार अनुभव
INT News25 September 2026 at 10:55 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं और अन्य लोगों ने भजनों का आनंद लिया। प्रधानमंत्री के अचानक कार्यक्रम में पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।