Thursday, 16 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

ग्राहम स्टेंस हत्याकांड, दारा सिंह की समय पूर्व रिहाई पर 19 अगस्त तक टला फैसला,

INT News15 July 2026 at 05:40 pm

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो नाबालिग बेटों की 1999 में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अदालत ने दारा सिंह की समयपूर्व रिहाई याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त तक के लिए टाल दी गई है. न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने ओडिशा सरकार द्वारा समय मांगे जाने पर कहा कि राज्य की संबंधित समिति 19 अगस्त तक दारा सिंह की रिहाई संबंधी आवेदन पर फैसला करे. राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि समिति ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड मंगाए हैं, जो अभी उपलब्ध नहीं हो सके हैं.