Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment · राजस्थान

उफ्फ... अर्शिफा खान का ये सिजलिंग अवतार, बिग बॉस 20 की इस 'ग्लैमर क्वीन' का लुक करना है रीक्रिएट? ये रही प्राइस लिस्ट

INT News23 September 2026 at 06:06 pm

Arishfa Khan: बिग बॉस 20 के घर में इस वक्त अगर कोई चीज सबसे ज्यादा चमक रही है, तो वो सिर्फ लड़ाई-झगड़े और क्लेश नहीं हैं. एक तरफ घरवाले आपस में भिड़कर माहौल गर्म कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अर्शिफा खान अपने एक से बढ़कर एक लुक्स से तापमान बढ़ा रही हैं. कैमरा जैसे ही अर्शिफा पर जाता है, पूरा सीन ही बदल जाता है. कभी बॉस लेडी वाला तेवर, कभी रेड कार्पेट वाली अदाएं और कभी ऐसा कैजुअल स्वैग कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाए.

अर्शिफा के आउटफिट्स देखकर अगर आपके मन में भी आया है कि 'मैडम जैसा लुक चाहिए', तो जरा पहले अपनी जेब टटोल लीजिए. क्योंकि उनके वॉर्डरोब में कुछ कपड़े ऐसे हैं, जिनकी कीमत सुनकर फैशन लवर्स के होश उड़ सकते हैं. हालांकि कहानी में ट्विस्ट ये है कि हर लुक लाखों का नहीं है. कुछ आउटफिट्स ऐसे भी हैं, जिन्हें आप अपने बजट के हिसाब से ट्राय कर सकती हैं. तो चलिए खोलते हैं अर्शिफा खान के स्टाइल का पूरा राज.

View on Instagram

लाल ड्रेस में अर्शिफा का कहर, कीमत भी कम नहीं

सबसे पहले बात उस लुक की, जिसने अर्शिफा को पूरा रेड कार्पेट वाइब दे दिया. Seoraa की 'Red Stone Embellished Mermaid Dress' में अर्शिफा का अंदाज देखते ही बनता है. लाल रंग, चमकदार डिटेलिंग और फिगर-हगिंग स्टाइल इस आउटफिट को बेहद ग्लैमरस बनाता है. अब इसकी कीमत सुनिए, ये ड्रेस करीब 34,999 रुपये की है. यानी लुक कॉपी करने से पहले बजट का हिसाब जरूरी है.

View on Instagram

ब्राउन गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

अर्शिफा का Satrang वाला ब्राउन गाउन भी खूब चर्चा में रहा. इस आउटफिट में उनका अंदाज ग्लैमरस होने के साथ काफी एलिगेंट भी नजर आया. अगर आपको भी ऐसा ही रॉयल टच चाहिए, तो इस गाउन की कीमत 17,000 रुपये है.

View on Instagram

लेकिन हर लुक के लिए नहीं लुटानी पड़ेगी तिजोरी

अब राहत की सांस लीजिए, क्योंकि अर्शिफा का फैशन कलेक्शन सिर्फ महंगे कपड़ों से भरा हुआ नहीं है. उनके कुछ लुक्स ऐसे भी हैं, जिन्हें बजट में रहकर कॉपी किया जा सकता है.

Seoraa का 'Mia Corset' टॉप 2,900 रुपये का है. इसे उन्होंने 'Polka Dot Pants' के साथ पेयर किया था, जिसकी कीमत 1,950 रुपये है. यानी दोनों को मिलाकर भी आप एक स्टाइलिश लुक तैयार कर सकती हैं.

View on Instagram

वहीं Seoraa की 'Noirelle' ब्लैक ड्रेस 5,992 रुपये में मिलती है. Dennis Lingo का 'Tie-Up Puff Sleeve Top' तो सिर्फ 1,349 रुपये का है. इसके अलावा Pink Jaipur का 'Mahira Cordset' 3,249.50 रुपये में उपलब्ध है.

रात को भी अर्शिफा का फैशन मोड ऑन

बिग बॉस का घर हो और नाइटवियर में भी स्टाइल गायब हो जाए, ऐसा अर्शिफा के साथ नहीं होता. रात के लिए भी उनके पास एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं.

Shop DOZO का व्हाइट 'Elan Nightset' 1,799 रुपये का है. इसी ब्रांड का फ्लोरल 'Bloomrise Pyjama Set' 1,999 रुपये में मिल जाता है. वहीं Clovia का पर्पल 'Jet Set Go Ribbed Co-ord Set' महज 1,199 रुपये का है.

View on Instagram

कपड़े ही नहीं, जूलरी भी करती है पूरा खेल

अर्शिफा के लुक्स की असली चमक सिर्फ आउटफिट्स से नहीं आती. उनकी जूलरी भी पूरे लुक को ग्लैमरस बनाने में बड़ा रोल निभाती है. TRISHYA की जूलरी से उन्होंने अपने स्टाइल में खूब तड़का लगाया है.

'Gleam Luxe Drops' इयररिंग्स 640 रुपये के हैं. 'Alia Luxe Cuff' की कीमत 790 रुपये और 'Abstract Luxe Handcuff' 799 रुपये है. वहीं 'Heart Earrings' और 'Chunky Ring' दोनों 490-490 रुपये में मिलते हैं.

View on Instagram

तो कुल मिलाकर बिग बॉस 20 में जहां बाकी कंटेस्टेंट्स अपने गेम और कलेश से सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं अर्शिफा खान का फैशन गेम अलग ही लेवल पर चलता नजर आ रहा है. उनके लुक्स में ग्लैमर भी है, स्वैग भी है और बजट वालों के लिए कुछ ऑप्शन भी. अब आप बताइए, अर्शिफा का कौन सा लुक आपके वॉर्डरोब में जगह बनाने लायक लगा?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: संस्कारों पर सवाल और फिर गाली-गलौज; जानिए अर्शिफा खान पर क्यों भड़क गईं आम्रपाली दुबे और माही विज?