Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले झारखंड महिला हॉकी टीम की चयन प्रक्रिया तेज, 30 खिलाड़ी चुनी गयीं

INT News25 September 2026 at 09:07 pm

Jharkhand Women's Hockey Team. हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर शुक्रवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खुली चयन ट्रायल आयोजित की गयी. ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों और संस्थानों से 52 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें सिमडेगा, खूंटी, रांची और गुमला के अलावा रेलवे व अन्य स्थानों की खिलाड़ी शामिल थीं.

30 खिलाड़ियों का चयन

चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस, खेल प्रदर्शन और मैदान पर उनकी क्षमता का कई घंटे तक आकलन किया. इसके बाद 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा.

राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. यही खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी सहित अन्य पदाधिकारी और तकनीकी अधिकारी मौजूद थे.