समाचार · उत्तर प्रदेश
UPSSSC PET 2026: परीक्षा की तारीखों में बदलाव, 23, 24 और 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम, अब इस दिन होगी परीक्षा

UP PET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है. आयोग ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को जारी आवश्यक सूचना में बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की पूर्व निर्धारित तारीखों में परिवर्तन किया गया है. पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी. अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
तीन दिन दो पालियों में होगी परीक्षा
आयोग की नई सूचना के अनुसार 25 अक्टूबर 2026 (रविवार), 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) और 1 नवंबर 2026 (रविवार) को PET-2026 की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.
पहले 23 से 25 अक्टूबर तक थी परीक्षा
UPSSSC की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी आवश्यक सूचना में PET-2026 की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को कराने की जानकारी दी गई थी. अब आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इन तारीखों में बदलाव किया है. नई तारीखों के मुताबिक परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर को समाप्त होगी.
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र की अलग सूचना
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से पृथक रूप से सूचित किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र से जुड़ी सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी.
यह भी पढ़ें: मेरठ के युवा बिजनेसमैन ध्यान दें, ये तारीख न निकल जाए हाथ से, खादी महोत्सव में फ्री स्टॉल का मौका, 3 अक्टूबर तक ऐसे करें रजिस्ट्रेशन