sports
'हमारे पूरे परिवार की मेहनत सफल हो गई', मनप्रीत कौर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने से गदगद सास-ससुर
INT News25 September 2026 at 11:09 pm

अंबाला, 25 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 17.17 मीटर दूर गोला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।