समाचार · बिहार
पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जहानाबाद, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि

Nitish Kumar : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान नीतीश कुमार ने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राजनीतिक व संगठनात्मक योगदान को याद किया. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.
जहानाबाद की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
जगदीश प्रसाद कुशवाहा को बताया समर्पित कार्यकर्ता व पुराना साथी
श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार ने जगदीश प्रसाद कुशवाहा के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया, इस दौरान वे भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा कि वे लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार पार्टी के लिए काम किया. ऐसे समर्पित साथियों का योगदान पार्टी के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा, उनके निधन से पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.
उन्होंने परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.
बड़ी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ता
नीतीश कुमार के पहुंचने पर समारोह स्थल पर मौजूद जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने स्वर्गीय जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व सांसद अरुण कुमार, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार सहित जद(यू.) के वरिष्ठ नेता, जिलाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष व विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें :
जहानाबाद में राजद नेताओं ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला, हालिया सभी चुनाव रद्द करने की मांग