national
महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, अकोला में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 1.23 करोड़ का सामान जब्त
INT News16 July 2026 at 11:29 pm

अकोला, 16 जुलाई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोला जिले में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 1.23 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान गुटखा, पान मसाला, सुगंधित तंबाकू, सुगंधित सुपारी समेत विभिन्न प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के निर्माण का खुलासा हुआ।