Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

कृभको एजीएम: 825 करोड़ रुपए मुनाफे के साथ 20 प्रतिशत लाभांश का ऐलान, सहकारिता से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

INT News25 September 2026 at 09:15 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र की प्रमुख सहकारी संस्था कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी कृभको (केआरआईबीएचसीओ) की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की गई, जिसमें संस्था के वित्तीय प्रदर्शन, सहकारिता क्षेत्र की प्रगति और किसानों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कृभको के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संस्था की उपलब्धियों और सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।