Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

धनबाद का भयावह गजलीटांड़ हादसा: 31 साल बाद भी 26 सितंबर की तारीख मांगती है 64 श्रमिकों की जलसमाधि का हिसाब

INT News25 September 2026 at 09:12 pm

धनबाद, 25 सितंबर। तारीख 26 सितंबर 1995... वह एक गहरी काली रात थी। आसमान से आफत बनकर बरसती बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। धनबाद की गजलीटांड़ कोलियरी के पास से गुजरने वाली कतरी नदी उफान पर थी। पानी का तेज बहाव अचानक अंडरग्राउंड गजलीटांड़ खदान में घुसने लगा।