Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 24 से 28 सितंबर तक बारिश का अलर्ट; देखिए पूरा अपडेट

INT News23 September 2026 at 12:22 pm

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आज (23 सितंबर) को राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन अगले दो दिनों में बारिश का दौर बढ़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. 26 सितंबर से कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

Uttarakhand ka mausam : 24 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी 23 सितंबर को उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.

बागेश्वर और नैनीताल के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में 24 सितंबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना बताई गई है.

देहरादून में 23 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के बाद दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं. यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है.

25 September ka mausam : 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को उत्तराखंड में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है.

26,27 और 28 को कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम

26 सितंबर से मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. विभाग ने उत्तराखंड के लिए बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. 27 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश और 28 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ में बारिश-लैंडस्लाइड से 1 की मौत, जानिए अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम