national
पटाखा फटते ही आंख में घुसा बारूद, दिखना हुआ बंद; हैदराबाद में 32 लोग आई प्रॉब्लम लेकर पहुंचे अस्पताल

अस्पताल के आरएमओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि दिवाली को देखते हुए अस्पताल में 11 डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है. इसमें सात डॉक्टर और चार विशेषज्ञ शामिल हैं. मरीजों को जरूरत पड़ने पर रात में भी सर्जरी की सुविधा दी जा सकती है. इसके लिए एक पूरा वार्ड तैयार रखा गया है. साथ ही, गंभीर मरीजों को दूसरे बड़े अस्पताल में भेजने के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में AQI 3000 पार? AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, सरकार पर डेटा में हेराफेरी का आरोप
पटाखा फटने से मरीज की आंखों को गंभीर नुकसान
अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बताया कि वह दिवाली की शाम करीब 7-8 बजे पटाखे जला रहा था. इसी दौरान एक पटाखे में आग लगाने के बाद वह समय पर वहां से दूर नहीं हट पाया और पटाखा फट गया.
मरीज के मुताबिक, हादसे के बाद उसे कुछ समझ नहीं आया. उसकी दोनों आंखों में परेशानी हो रही है. बाईं आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दाईं आंख से भी उसे बहुत कम दिखाई दे रहा है.