समाचार · पंजाब
अबोहर में BA छात्रा से पिस्तौल दिखाकर रेप:घर में घुसकर हथियार के बल पर की जबरदस्ती; कॉलेज में साथ पढ़ने वाले आरोपी पर केस
अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा की शिकायत पर पिस्टल की नोक पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में उसके कॉलेज में पढ़ने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता बीए की छात्रा है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी की पहचान सुमीर निवासी महुआना बोदला (फाजिल्का) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी सुमीर उसके साथ ही कॉलेज में पढ़ाई करता है। आरोपी पिछले काफी समय से उसे जान से मारने की धमकियां देकर प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर अलग-अलग समय पर शहर के होटल, कैफे और सिनेमा हॉल में ले जाकर पिस्टल के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक बार उसके घर में घुसकर भी हथियार दिखाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल में भर्ती हुई और पुलिस को शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज थाना सिटी वन की महिला सब इंस्पेक्टर अर्शदीप कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को अदालत में पेश कर उसके खिलाफ बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।