national · महाराष्ट्र
पुणे एयरपोर्ट पर हब-एंड-स्पोक मॉडल लागू करने की दिशा में शुरुआती आकलन, संचालन क्षमता बढ़ाने पर जोर
INT News26 July 2026 at 11:26 pm

पुणे, 26 जुलाई। पुणे एयरपोर्ट को भविष्य में हब-एंड-स्पोक ऑपरेशनल मॉडल से जोड़ने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक आकलन (इनिशियल असेसमेंट) किया गया। इस प्रक्रिया में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए), एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और एयरपोर्ट संचालन से जुड़े विभिन्न विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।