Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

नवरात्र-दशहरा पर इन रूटों पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें, मीरजापुर-वाराणसी रूट पर सबसे ज्यादा 65 बसें, जानें पूरी लिस्ट

INT News25 September 2026 at 05:32 pm

Festival Special Bus Service: नवरात्र और दशहरे के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है. त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 10 प्रमुख मार्गों पर कुल 200 बसें संचालित की जाएंगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर तत्काल बसें उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज और वाराणसी रीजन में 25-25 बसें रिजर्व रखी गई हैं.

मीरजापुर-वाराणसी रूट पर 65 बसें

जारी सूची के अनुसार, सबसे अधिक 65 बसें मीरजापुर-वाराणसी मार्ग पर चलेंगी. वहीं मीरजापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 50 और मीरजापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 बसें निर्धारित की गई हैं. मीरजापुर-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग के लिए 25 बसें आवंटित की गई हैं.

इन रूटों पर भी चलेंगी अतिरिक्त बसें

मीरजापुर-घोरावल: 5 बसें

मीरजापुर-हनुमना: 5 बसें

प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल: 5 बसें

लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल: 5 बसें

बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल: 5 बसें

कौशाम्बी (कड़ा धाम)-प्रयागराज-विंध्याचल: 5 बसें

जरूरत पड़ने पर तुरंत उतारी जाएंगी रिजर्व बसें

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी 10 मार्गों पर कुल 200 बसों का संचालन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त प्रयागराज और वाराणसी रीजन में कुल 50 बसें रिजर्व कोटे में रखी जाएंगी. त्योहार के दौरान किसी मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने या आपात स्थिति आने पर इन बसों को तत्काल संचालन में लगाया जा सकेगा. इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य नवरात्र और दशहरे के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है.

Must Read: मेरठ के युवा बिजनेसमैन ध्यान दें, ये तारीख न निकल जाए हाथ से, खादी महोत्सव में फ्री स्टॉल का मौका, 3 अक्टूबर तक ऐसे करें रजिस्ट्रेशन