Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

42000 सहिया बहनों को जल्द मिलेंगे टैब, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

INT News25 September 2026 at 08:17 pm

रांची : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. रांची के नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहिया बहनों के मानदेय, लंबित भुगतान, टैबलेट वितरण और स्वास्थ्य योजनाओं के बजट के प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष रूप से चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा समेत विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.

42 हजार सहिया बहनों को मिलेगा टैबलेट

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली करीब 42 हजार सहिया बहनों को जल्द टैबलेट उपलब्ध कराने की तैयारी है. टैबलेट मिलने से सहिया बहनों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करने और रिपोर्टिंग करने में सुविधा होगी. साथ ही विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी और जमीनी स्तर की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी बेहतर किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें... भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल बंद

मानदेय और लंबित भुगतान पर भी चर्चा

बैठक में सहिया बहनों के मानदेय और लंबित भुगतान से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गयी. अधिकारियों से भुगतान की स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी ली गयी. स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन मामलों का समयबद्ध समाधान करने पर जोर दिया गया.

स्वास्थ्य योजनाओं के बजट का हो प्रभावी इस्तेमाल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उपलब्ध बजट के बेहतर और प्रभावी इस्तेमाल को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये. बैठक में कहा गया कि स्वास्थ्य योजनाओं के लिए उपलब्ध राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके.

ये भी पढ़ें... झारखंड में ओवरस्पीडिंग लील रही लोगों की जान, NCRB की रिपोर्ट में पहले ही दी गई थीं चेतावनियां

योजनाओं की प्रगति की ली गयी जानकारी

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने योजनाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी दी. बैठक में सहिया बहनों से जुड़े मुद्दों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं के बजट और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गयी. अब बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति पर नजर रखी जायेगी.