sports
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी नहीं मिला डेब्यू का मौका

Vaibhav Sooryavanshi Debut Wait Continue: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है, लेकिन 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इसके साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार और लंबा हो गया है.
वैभव को हाल ही में भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था और क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने पहले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा. अब सीरीज में चार मैच बाकी हैं और सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या युवा बल्लेबाज को इनमें से किसी मुकाबले में मौका मिलता है या नहीं.
लगातार बढ़ रहा है इंतजार
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने जूनियर और घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है, जिसके दम पर उन्हें कम उम्र में ही राष्ट्रीय टीम का बुलावा मिला. लेकिन टीम में चयन के बावजूद उन्हें अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है.
इतिहास रचने का मौका
अगर वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. ऐसे में उनका डेब्यू भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास उपलब्धि होगी.
कब हैं बाकी मुकाबले?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई, तीसरा 7 जुलाई, चौथा 9 जुलाई और पांचवां व अंतिम मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में वैभव के पास अभी भी इतिहास रचने के चार मौके बाकी हैं.
यह भी पढ़ें: टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज