Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

नौकरी के नाम पर कैसे हुआ कथित ठगी का खेल? सिमडेगा पुलिस ने सरगना समेत 6 को पकड़ा

INT News25 September 2026 at 09:12 pm

सिमडेगा. फर्जी संस्था भिएसके फाउंडेशन में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने और सिक्योरिटी मनी के नाम पर कथित ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

करोड़ों रुपये की कथित ठगी

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया है कि गिरोह ने बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की कथित ठगी की है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

पीड़ितों से दस्तावेज जमा करने की अपील

पुलिस ने भिएसके फाउंडेशन से जुड़े पीड़ितों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने नियुक्ति या किसी अन्य कार्य के नाम पर राशि जमा की है, तो उससे संबंधित दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करायें.

वैध पहचान पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

पीड़ित जमा राशि की रसीद, प्राप्त वेतन का विवरण, बकाया मानदेय से संबंधित कागजात तथा आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा स्थित वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के कार्यालय में अविलंब जमा कर सकते हैं.

साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यकता के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही आम लोगों से ठगी से संबंधित जानकारी और साक्ष्य पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गयी है.

नौकरी के नाम पर कैसे हुआ कथित ठगी का खेल? सिमडेगा पुलिस ने सरगना समेत 6 को पकड़ा · Indian News Trust