Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

दिल्ली में पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया, सरकार दे जवाब : सुप्रिया सुले

INT News21 August 2026 at 11:53 pm

मुंबई, 21 अगस्त। एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कई मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग दोहराई। साथ ही, पीएम केयर्स फंड की पारदर्शिता, कथित चंदा चोरी, जेनजी को लेकर भाजपा के रवैये, मराठी भाषा को लेकर फ्लाइंग स्क्वाड और पैलेट गन्स के ऑर्डर की जांच जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।