Saturday, 5 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में फार्म हाउस-भट्ठे पर चोरों का धावा:10 दिन में पांचवीं बार बनाया निशाना; CIA स्टाफ के दफ्तर के पास वारदात

INT News5 September 2026 at 02:26 pm

जालंधर के थाना आदमपुर के अधीन आने वाले जंडूसिंघा रोड पर चोरों ने आतंक मचा रखा है। सीआईए स्टाफ के दफ्तर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नंदा फार्म हाउस और भट्ठे को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि महज 10 दिनों के भीतर एक ही जगह पर 5 बार चोरियां हो चुकी हैं। ताजा मामला थाना आदमपुर के अंतर्गत आते जंडूसिंघा रोड स्थित नंदा फार्म हाउस का है, जहां चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पीड़ित राकेश चंद नंदा ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि उनके नंदा फार्म हाउस और भट्ठे को पिछले 10 दिनों में कुल 6 बार निशाना बनाया गया है। इनमें से 5 बार चोरियां अकेले मैरिज पैलेस (फार्म हाउस) में हुई हैं, जबकि एक बार उनके भट्ठे पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। लगातार वारदात से बढ़ा नुकसान राकेश चंद नंदा के मुताबिक सिलसिलेवार चोरियों की शुरुआत 28 तारीख को हुई थी। पहली चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन इसके बाद चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए कि अगले ही दिन दोपहर को फिर चोरी हो गई। इसके बाद कॉपर की तारें और ट्यूबल का सामान चुरा लिया गया। सबसे ताजा घटना में चोरों ने हद कर दी और करीब एक घंटे तक पैलेस के अंदर आराम से रुककर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले कुछ दिनों से एसएचओ को 4 से 5 बार फोन कर चुके हैं, लेकिन किसी भी बार फोन नहीं उठाया गया। जब आज पहली बार फोन उठाया गया और 5वीं बार चोरी होने की बात कही गई, तो थाना प्रभारी की तरफ से केवल टालमटोल और कार्रवाई का आश्वासन ही मिला। पीड़ित का कहना है कि भट्ठे पर भी 8 दिन पहले सिलेंडर और मोबाइल चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में दी गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सीसीटीवी में कैद हुए चोर पीड़ित के अनुसार सिपाही आता है और घटना स्थल की तस्वीरें खींचकर चला जाता है, लेकिन चोरों पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा। पहले चोर अपने चेहरे ढककर आते थे, लेकिन अब वे बिना डरे खुले चेहरे के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।