Saturday, 3 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

जन-गण-मन, सरकार को चुनौती और हाथ में संविधान : मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के देखिए वीडियो

INT News2 October 2026 at 10:25 pm

Mumbai CJP Protest : आमतौर पर आपने क्रिकेट मैच के दौरान हजारों लोगों को एक साथ जन-गण-मन गाते देखा होगा, गाया भी होगा. जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर भी चले प्रोटेस्ट में देश भर से लोगों की भीड़ दिल्ली पहुंची थी. मुंबई के शिवाजी पार्क में चले एक दिन के सीजेपी प्रोटेस्ट से ऐसे ही लोगों की भीड़ और जन-गण-मन के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

CJP को मिला बॉलीवूड कलाकारों का साथ

मुंबई का CJP प्रोटेस्ट देर शाम तक चलने के बाद खत्म हो गया है. 4 बजे के करीब सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके मुंबई स्थित शिवाजी पार्क पहुंचे. जिसके बाद शबाना आजमी, नसिरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों का भी अभिजीत को साथ मिला. देर शाम सीजेपी सदस्यों के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ शिवाजी पार्क में मौजूद थी. सोशल मीडिया में कई वीडियो शेयर किए गए हैं. आइए कुछ वीडियो पर नजर डालते हैं.

View on Instagram

प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया था. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) में कथित रूप से धांधली हुई है. इसके विरोध में सीजेपी ने प्रदर्शन का आह्वान किया था. जिसके सपोर्ट में शिवाजी पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक वीडियो में पार्क इलाके में जमा हुए हजारों लोग एक साथ राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लेकर अपने उत्साह दिखाते भी नजर आ रहे हैं.

View on Instagram

ड्रोन फुटेज से लिए गए एक वीडियो में लोगों की भीड़ दिखाई गई है. जिसके कैप्शन में लिखा गया है - हैप्पी गांधी जयंती.

View on Instagram

'Gyanu it's done bro..'

इस वीडियो में सीजेपी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बने कई वायरल मीम्स पर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं नेहा बोरा हिरासत में, घसीटकर ले गई दिल्ली पुलिस; देखें Video

ये भी पढ़ें: "एक कचोड़ी, दो समोसा.. इन मर्दों का क्या भरोसा", TMKOC से लोगों ने ढूंढ निकाला वायरल नारे का कनेक्शन