national · दिल्ली
लद्दाख में भारतीय पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, 23 दिन में 20 चोटियां फतह
INT News25 September 2026 at 03:52 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर बर्फीली हवाओं, बेहद ऊंचाई और कठिन पहाड़ी रास्तों के बीच 20 भारतीय पर्वतारोहियों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक दर्ज नहीं हुआ था। लद्दाख में इन पर्वतारोहियों ने महज 23 दिनों में 6,000 मीटर से ज्यादा ऊंची 20 चोटियों को फतह कर इतिहास रचा दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए पर्वतारोहियों के दल को बधाई दी।