Thursday, 2 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

देवास मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी:संदिग्ध महिला CCTV में कैद, एक साल पहले भी हुई थी चोरी

INT News1 July 2026 at 09:38 pm

देवास के मोती बंगला क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से भगवान का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है। मंदिर से जुड़े किशोर तिलवंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे एक महिला मंदिर में प्रवेश करती दिखी। लगभग दो मिनट बाद वह बाहर निकली और उसके हाथ में चांदी के मुकुट जैसा सामान था। शाम को जब किशोर के पिता पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो उन्हें भगवान हनुमान का चांदी का मुकुट गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पुष्टि हुई। चोरी हुए मुकुट की अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसी मंदिर से एक साल पहले भी मुकुट चोरी की घटना हुई थी।