national · उत्तर प्रदेश
गांवों में डिजिटल सुविधाओं से सौर ऊर्जा तक, पंचायती राज योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
INT News25 September 2026 at 06:14 pm

लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और ग्रामीण विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर सरकार ने जोर दिया है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।