Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड कल का मौसम: पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

INT News25 September 2026 at 07:24 pm

Uttarakhand Kal Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बातचीत कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पांच जिलों में रेड अलर्ट दिया है।इसके बाद सुमन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 सितंबर को चार जिलाें में रेड, चार जिलों में ऑरेंज और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।कहां येलो और कहां ऑरेंज अलर्ट?मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट और हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट और बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क ब्लॉक होने, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।अन्य राज्यों में मौसम की क्या स्थिति?इधर बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और उसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में आये तूफान का असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम के आये बदलाव के बाद पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए रहे और बारिश का दौर जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 26 सितंबर को भी राज्य में बारिश, गरज और वज्रपात की संभावना जताई है।