Saturday, 22 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

बंगाल में भारतीय न्याय संहिता लागू होने पर बोले मंत्री शंकर घोष- खत्म हुआ दुष्कृति राज, अब चलेगा कानून का राज

INT News21 August 2026 at 11:52 pm

कोलकाता, 21 अगस्त। पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री शंकर घोष और भाजपा सांसद खगेन मुर्मु और मनोज टिग्गा ने राज्य के खास पॉलिटिकल और डेवलपमेंट के मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल में भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद भाजपा ने पूर्ववर्ती ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है। पर्यटन मंत्री शंकर घोष, सांसद खगेन मुर्मु और नेता मनोज टिग्गा ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले बीएसएफ को जमीन देने और बीएएस लागू करने का काम किया गया।