national
भोपाल में 'पैगाम-ए-मोहब्बत' रैली में विवादित टिप्पणी को लेकर केस दर्ज : शैलेंद्र चौहान
INT News21 August 2026 at 11:37 pm

भोपाल, 21 अगस्त। भोपाल में कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी। उन्होंने 'पैगाम-ए-मोहब्बत' रैली में धार्मिक भावनाओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की। इसके अलावा, उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र में रह रहे दो कश्मीरी छात्रों को लेकर सामने आई शिकायत को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मौके पर जांच के बाद किसी तरह का विवाद नहीं मिला।