national
Video : मुंबई सिर्फ ट्रेलर..., दिल्ली में होगा फाइनल, वायरल रील्स में देखिए कॉकरोचों का प्रदर्शन

चुनाव आयोग और SIR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आ रहा है. गांधी जयंती के दिन दिल्ली से लेकर मुंबई तक अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए गए. इसमें विपक्षी दलों के साथ-साथ छात्र और सामाजिक संगठन शामिल रहे. उन्होंने चुनाव आयोग और SIR को लेकर सवाल उठाया.
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए. साथ ही SIR के दौरान वोटर लिस्ट में किए जा रहे बदलावों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. दिल्ली और मुंबई में हुए प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिनमें कॉकरोचों के इस अनोखे ‘प्रदर्शन’ का वीडियो चर्चा में है. देखिए वायरल वीडियो
राष्ट्रगान गाते हुए प्रदर्शनकारी
मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रगान गाया. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रगान गाते हुए नजर आए.
View on Instagram
घोटाला क्यों करते हो...
मुंबई में CJP ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गाने के जरिए अपनी बात रखी और "घोटाला क्यों करते हो..." जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View on Instagram
‘स्पाइडर वुमन’ ने रोकी पुलिस की गाड़ी
जंतर-मंतर पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को एक महिला ने रोक दिया. महिला ‘स्पाइडर वुमन’ की ड्रेस में पहुंची थी. इस दौरान उसने पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View on Instagram
CJP को सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी का साथ
मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन में सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी भी शामिल हुए. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान विशाल ददलानी भी CJP के साथ नजर आए.
View on Instagram
नसीरुद्दीन शाह ने की अभिजीत दीपके से मुलाकात
मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन के बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.
अभिनेत्री शबाना आजमी भी CJP के प्रदर्शन में हुईं शामिल
मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी शामिल हुईं. प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी CJP के साथ नजर आईं. उनका वीडियो भी सामने आया है.
मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. प्रदर्शन से जुड़े ऐसे ही कुछ और वीडियो देखिए.
View on Instagram
View on Instagram
CJP ने क्यों किया प्रदर्शन?
CJP का कहना है कि चुनाव आयोग के कामकाज और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. संगठन का आरोप है कि SIR की वजह से लोगों के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ सकता है.
इसी को लेकर CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि मुंबई में शुरू हुआ यह प्रदर्शन आगे देश के दूसरे हिस्सों तक भी ले जाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फाइनल दिल्ली में होगा.