national · राजस्थान
राजस्थान निकाय चुनाव में जीत पर अनुराग ठाकुर बोले- 'भाजपा सरकार के काम को मिला समर्थन', राहुल पर साधा निशाना
INT News21 September 2026 at 10:39 am

जयपुर, 21 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस जीत के साथ पिछले 32 महीनों में भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री के काम को स्पष्ट समर्थन मिला है।