national · दिल्ली
नालागढ़ पुलिस स्टेशन ब्लास्ट केस में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
INT News25 September 2026 at 06:23 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।