Saturday, 5 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश: उमस से मिली राहत, जलभराव से थम गए पहिए

INT News5 September 2026 at 11:53 am

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, जाफरपुर और रिज क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली से लेकर राजस्थान तक बारिश का असर

भारी बारिश के बाद बसंत गांव, गीता कॉलोनी, फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड,अकबर रोड, साउथ एवेन्यू समेत गुरुग्राम के कई मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई.

एयरपोर्ट पर भरा पानी, उड़ानें बाधित

शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल परिसर में पानी भर गया. मुंबई, अहमदाबाद और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं. तीन साल से एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारी गोविंद पांडे ने कहा कि उन्होंने परिसर में ऐसा जलभराव पहले कभी नहीं देखा, इससे हवाई अड्डे की छवि प्रभावित होती है और प्रशासन को ब्लॉक सीवर प्रणाली पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, उत्तराखंड में 10 सितंबर तक, जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के इन 7 गेज प्वाइंट पर खतरे के निशान से ऊपर गंगा, 18 जिलों में घुसा पानी, पुनपुन समेत कई और नदियां भी उफान पर