Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी; कर्ज लेकर भी लुटाते रहे, 57 बार फंसाया

INT News23 September 2026 at 08:16 am

KBC Scam: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेम खेलकर कमाई की चाहत रखने वालों के लिए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के कमल सिंह की कहानी आंखें खोलने वाली है। वह सोशल मीडिया पर केबीसी ऑनलाइन गेम में ‘चेहरा पहचानो’ गेम के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में ऐसे फंसे कि एक-दो बार में नहीं, कुल 57 बार में अपनी डेढ़ करोड़ की रकम लुटा बैठे।जब तक ठगी का एहसास हुआ बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने साइबर अपराध थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। उखीमठ क्षेत्र के किणझाणी निवासी 54 वर्षीय कमल सिंह ने तहरीर में बताया कि ठगी की शुरुआत बीती 14 जनवरी को हुई।एफबी पर चेहरा पहचानो गेम खेला थावह फेसबुक पर आ रहे केबीसी ऑनलाइन गेम में ‘चेहरा पहचानो’ गेम खेलने लगे। इसमें एक चेहरा पहचानने पर 8.5 लाख रुपये का इनाम था। पहली बार जीतने के बाद नितिन नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया और 1550 रुपये टैक्स मांगा।झांसा दिया कि वह कई करोड़ रुपये और चार पहिया वाहन जीत चुके हैं। इसके बाद अलग-अलग टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर उनसे रकम जमा कराई जाने लगी।सतर्कता ही बचावसोशल मीडिया पर किसी गेम या किसी अन्य लॉटरी में करोड़ों रुपये और कार जीतने वाले मैसेज या कॉल पर बिल्कुल भरोसा न करें। व्हाट्सएप या ईमेल पर आरबीआई या किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर लगे दस्तावेजों को सच न मानें।यहां करें शिकायतअगर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।रिश्तेदरों से उधार, बैंक से कर्ज लियारकम जुटाने को कमल ने परिचितों और रिश्तेदारों से लाखों रुपये उधार लिए। बैंकों से भी कर्ज लिया। गत 16 सितंबर को आखिरी बार रकम जमा करने के बाद कमल को ठगी का एहसास हुआ। साइबर अपराध थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी; कर्ज लेकर भी लुटाते रहे, 57 बार फंसाया · Indian News Trust