national
साउथ मेकर्स ने फिर किया कमाल, 'नागबंधम' एक भव्य, रहस्यमयी और शानदार विजुअल मिथोलॉजिकल एडवेंचर
INT News2 July 2026 at 10:01 pm

रेटिंग: चार स्टार (4/5)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति को बड़े पर्दे पर भव्यता के साथ पेश करने में उसका कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे समय में जब दर्शक भारतीय मिथकों पर आधारित बड़े विजुअल स्पेक्टेकल की तलाश में हैं, 'नागबंधम' एक महत्वाकांक्षी फिल्म के रूप में सामने आती है, जो रहस्य, पौराणिक कथाओं, फैंटेसी और एडवेंचर का शानदार संगम पेश करती है।