national · दिल्ली
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सामूहिक गान
INT News25 September 2026 at 03:42 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को पूरे देश में देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की देखरेख में 'नमामि भारतम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर में 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिकों ने एक साथ, एक ही समय पर पूरा 'वंदे मातरम' गाया।