national · बिहार
मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो, कानून सभी के लिए समान: तेजस्वी यादव
INT News25 September 2026 at 10:52 pm

पटना, 25 सितंबर। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिहार पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता, चाहे वह आम नागरिक हो, नेता हो, अधिकारी हो या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री।