Saturday, 5 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बक्सर से कटिहार तक गंगा किनारे के 12 जिलों में मंत्री-अफसर करेंगे कैंप, बाढ़ को लेकर CM सम्राट का आदेश

INT News5 September 2026 at 02:24 pm

Bihar Flood Government Order: बिहार में गंगा के किनारे वाले जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव दौरा करेंगे. वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर राहत-बचाव कार्य की निगरानी करेंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ को लेकर गंभीर स्थिति को देखते हुए लिया है. पटना, आरा समेत कई जिलों में इन दिनों स्थिति भयावह बनी हुई है. कई लोग खुद का घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं.

इन 12 जिलों की दी गई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के लिए निर्देश जारी किया गया है. गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राहत-बचाव कार्यों की कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया गया है.

पटना जिले को लेकर अलर्ट जारी

इसके साथ ही पटना के शहरी इलाके में गंगा के बढ़ते जलस्तर पर विशेष निगरानी रखे जाने का आदेश दिया गया है. पटना शहरी सुरक्षा तटबंध के आसपास के इलाकों पर विशेष नजर रखने को लेकर पटना नगर निगम, जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जल संसाधन विभाग के मंत्री क्या बोले?

जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि गंगा अपने उच्चतम स्तर को पार कर गई है. जो 2016 में उच्चतम स्तर था उसको गंगा ने आज 10:30 बजे दिन में पर कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हर जगह पर अधिकारी और प्रशासन तैनात हैं. पूरे तरीके से बाढ़ को लेकर तैयारी की जा रही है. हर परिस्थिति में निपटने के लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह तैयार है.

बैठक के बाद लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, आज बिहार सरकार की ओर से मंत्रिमंडल उप मंत्री समिति की बैठक हुई. यह समिति भवन निर्माण के बायलॉज को लेकर बनाई गई है. इसमें कई महत्वपूर्ण चर्चा हुए. इस दौरान कई सुझाव दिए गए, उन सुझावों को सरकार ने स्वीकार किया है और आगे इस पर काम किए जाने की बात कही.

Also Read: टीचर्स-डे पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की भेष में कांग्रेस वाले कर रहे प्रदर्शन