Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

BBA छात्रों से कॉलेजों में ड्रग सप्लाई; देहरादून में दिल्ली के सिद्धू गैंग का भंडाफोड़, 6 पैडलर दबोचे

INT News24 September 2026 at 09:35 am

दिल्ली के सिद्धू गैंग के लिए दून में नशा तस्करी कर रहे छह पैडलरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार छात्र शामिल हैं, जो बीबीए और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से 44.61 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। मामले में राजपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।एसपी सिटी शेयर सुयाल ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया, बीती रात राजपुर पुलिस व एएनटीएफ टीम ने दो जगह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाह रिजॉर्ट से नीचे पुल के पास सफेद कार से चार आरोपी पकड़े गए। उनसे 27.12 ग्राम एमडीएमए मिला।आरोपियों में तीन देहरादून और 1 जयपुर का छात्रदूसरी कार्रवाई सहस्रधारा रोड पर हेलीपैड रोड के पास हुई। यहां दो आरोपियों से 17.49 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। सुयाल ने बताया, कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन दून के संस्थानों और एक जयपुर के संस्थान का छात्र है। आरोपियों को भव्य करासी नामक शख्स ने नशा सामग्री दी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।सिद्धू गैंग के लिए काम कर रहे थेपुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के गैंग के लिए काम करते थे। वे महंगे शौक पूरे करने को तस्करी में उतरे। सिद्धू या उस के एजेंट उन्हें दून में ड्रग उपलब्ध कराते थे। कई बार आरोपी खुद पंजाब, दिल्ली या यूपी से ड्रग्स लाकर कॉलेज के छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।कॉलेजों में ऊंचे दामों पर एमडीएमए बेचते थे आरोपी● नालापानी रोड, देवलोक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय वेदांत चौहान जयपुर में होटल मैनेजमेंट द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।● लाडपुर निवासी 21 वर्षीय रचित शर्मा 12वीं के बाद आगे नहीं पढ़ा।● तपोवन रोड पर रहने वाले 24 वर्षीय चिराग रस्तोगी के परिवार की तपोवन रोड पर ज्वेलरी की दुकान है।● लाडपुर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक थापा देहरादून में होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष का छात्र है।● आमवाला सौंधोवाली निवासी वैभव ममगाईं देहरादून में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है।● लोअर अधोईवाला निवासी 22 वर्षीय श्रीकांत ममगांई दून में बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र है।