Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

न PM आवास मिला, न अबुआ आवास; बारिश में जर्जर मकान क्षतिग्रस्त प्लास्टिक के नीचे रहने को मजबूर परिवार

INT News25 September 2026 at 10:48 pm

अनगड़ा. लगातार हो रही बारिश के कारण जोन्हा गांव निवासी महेंद्र मुंडा का जर्जर कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया. मिट्टी की दीवार और खपरैल छत का हिस्सा ढह जाने के बाद पूरा परिवार प्लास्टिक के नीचे रहने को मजबूर है.

रातभर जागकर बिता रहा परिवार

बारिश के दौरान घर के अंदर पानी भर जाता है. इससे परिवार को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार महेंद्र मुंडा आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना या अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला है.

आवास उपलब्ध कराने की मांग

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है. उन्होंने परिवार की स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.