world
बुर्ज खलीफा पर दिखा चीन के राष्ट्रीय दिवस का रंगीन नजारा
INT News2 October 2026 at 08:16 pm

बीजिंग, 2 अक्टूबर। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा लाल रंग से जगमगा उठी। 828 मीटर ऊंचे इस टावर पर चीन का राष्ट्रीय झंडा और शानदार रोशनी के अलग-अलग दृश्य बारी-बारी से प्रदर्शित किए गए।