Thursday, 16 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

NCP-SP में फूट की खबरों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम, बोलीं- सभी 8 सांसद और विधायक एकजुट हैं

INT News15 July 2026 at 05:23 pm

Supriya Sule NCP SP Unity: NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले ने कहा, "मेरे पास गपशप करने के लिए इतना फालतू समय नहीं है. मैं सूत्रों पर भरोसा नहीं करती, मैं असलियत पर यकीन करती हूं. मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि NCP(SP) के सभी 8 सांसद और हमारे सभी विधायक एकजुट हैं. NCP(SP) एक ऐसी पार्टी है जिसका नेतृत्व न सिर्फ शरद पवार करते हैं, बल्कि वे हर किसी पर ध्यान देते हैं और सबकी बात सुनते हैं. एक नेता के तौर पर उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे बहुत अच्छे से बात सुनते हैं."

छिपकर कुछ नहीं किया गया : सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने कहा: यह एक आधिकारिक बैठक थी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने अपनी पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ हुई एक कार्रवाई के सिलसिले में मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने का समय मांगा था. उन्होंने कहा- जयंत पाटिल दिन के उजाले में अपनी गाड़ी से गए और मिलकर वापस आए. इसमें छिपकर कुछ नहीं किया गया.

सुप्रिया सुले ने अटकलों पर कसा तंज

सुप्रिया सुले ने मजाकिया लहजे में कहा कि मीडिया पिछले 12 सालों से उन्हें मंत्री पद मिलने की भविष्यवाणी कर रहा है. कौन-सा विभाग किसे मिलेगा, यह फैसला केवल मुख्यमंत्री ही करते हैं. वित्त विभाग या ‘वर्षा’ में हुई बैठकों के बारे में आ रही सभी खबरें केवल अटकलें हैं. ऐसे सवालों का जवाब केवल मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं.’’

हर मुलाकात को राजनीतिक साजिश के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए : सुले

सुप्रीया सुले ने कहा- "हर मुलाकात को राजनीतिक साजिश के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए. कल 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की बैठक के दौरान मैंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नाश्ता किया और बाद में डिंपल और अखिलेश यादव से भी मिली, क्योंकि हमारे पारिवारिक संबंध हैं."

पूरा मामला क्या है?

मंगलवार 14 जुलाई की रात को सत्ताधारी 'महायुति' गठबंधन (जिसमें अजीत पवार की NCP शामिल है) और विपक्षी 'महा विकास आघाडी' (जिसमें शरद पवार की NCP-SP शामिल है) के नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई थी. जिसके बाद मीडिया में एनसीपी शरद पवार पार्टी में फूट की अटकलें शुरू हो गईं.

पी चिदंबरम ने 131वां संविधान संशोधन विधेयक को लेकर किया था ऐसा दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दावा किया था कि केंद्र की बीजेपी सरकार 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पास कराना चाहती है. चिदंबरम के मुताबिक, इस बिल को पास कराने के लिए बीजेपी को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है और वह शरद पवार की NCP (SP) तथा तमिलनाडु की DMK जैसी पार्टियों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है. इसी दावे के बीच जब महाराष्ट्र में नेताओं की मुलाकात हुई, तो अफवाहों को और हवा मिल गई.

ये भी पढ़ें: सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार से 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग की