समाचार · झारखंड
खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता टीमें अब जिला स्तर पर खेलेंगी

गिद्धौर (चतरा). प्रखंड स्थित जपुआ खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.
बालक वर्ग में दो दिवसीय प्रतियोगिता
बालक वर्ग की हॉकी स्पर्धा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण ने 3-0 से गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय को हराया. कबड्डी में गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय ने 25-1 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को हराया. वॉलीबॉल में गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय ने 2-1 सेट से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को पराजित किया. फुटबॉल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक ने 5-3 से गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय को हराया. खो-खो में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण ने दो सेट से उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी को पराजित किया.
बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बालिका वर्ग की हॉकी स्पर्धा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 2-1 सेट से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को हराया. कबड्डी में गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय ने 15-3 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी को हराया. वॉलीबॉल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक ने 2-0 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को पराजित किया. खो-खो में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने एक सेट से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को हराया. फुटबॉल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 3-0 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण को पराजित किया.
विजेता और उपविजेता टीमों को कप और मेडल
प्रतियोगिता के बाद सभी स्पर्धाओं के विजेता और उपविजेता बालक-बालिका टीमों को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया. बताया गया कि विजेता बालक और बालिका टीमें जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.मौके पर खेल शिक्षक दीपक कुमार, प्रेमचंद दास, सीताराम रविदास, जितेंद्र पांडेय, सत्यम कुमार, जागेश्वर साव, वीरेंद्र कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे.