world
कीव स्थित अमेरिकी कंपनी पर रूस का ड्रोन हमला अमेरिका को साफ संदेश : जेलेंस्की
INT News4 September 2026 at 09:49 am

नई दिल्ली, 4 सितंबर। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कार्यालय ने बताया कि रूस ने 'शाहेद' ड्रोन से कीव स्थित अमेरिकी कंपनी कोका-कोला के एक संयंत्र (प्लांट) पर हमला किया। यह हमला गुरुवार शाम को अमेरिकी कंपनी को निशाना बनाकर किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला अमेरिका को साफ संदेश है। रूस यह जानता है कि यह अमेरिकी कंपनी है, फिर भी उसने हमला किया।