national · महाराष्ट्र
मुंबई की डेयरी फार्म का लाइसेंस निलंबित, एफडीए को मिलीं गंभीर खाद्य सुरक्षा खामियां
INT News16 July 2026 at 11:14 pm

मुंबई, 16 जुलाई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मुंबई के मरीन लाइंस स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी और प्रसिद्ध पारसी डेयरी फार्म प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका एफएसएसएआई लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।