sports
एशियन गेम्स 2026: सात्विक-चिराग हुए बाहर, क्वार्टर फाइनल में तनीषा और ध्रुव की जोड़ी
INT News25 September 2026 at 10:04 pm

नागोया (जापान), 25 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में भारत की पुरुष डबल्स बैडमिंटन टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। मौजूदा चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को जापान के नागोया में चल रहे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।