national · महाराष्ट्र
मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन: मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 7 घायल

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की घटना चिरागे नगर के अशोक नगर स्थित गौसिया चॉल में हुई. उन्होंने बताया कि पहाड़ी का एक हिस्सा और मलबा दो से तीन मकानों पर गिर गया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ.
मृतकों में ये हैं शामिल
मोहम्मद समीर अंसारी- 14 वर्ष
साहिल हुसैन अब्दुल काजी- 19 वर्ष
अज्ञात - 45 वर्ष
अबान आरिफ शेख 2 वर्ष
मनत आरिफ शेख 4 साल
मर्जिना आरिफ शेख 27 वर्ष
विकेत रमेश यादव 27 वर्ष
राजावाडी अस्पताल में घायलों को हराया गया है भर्ती
हादसे में घायल फराना दिलबर खान (28), दिलबर अमानुल्लाह खान (38) और शमीम मुस्लिम खान (26) को राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. घायलों में शामिल सोहेल अंसारी (18), मोहम्मद अंसारी (14), नईमुद्दीन इकबाल खान (28) और साजिद अंसारी (16) को कुर्ला स्थित बीएमसी संचालित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
राहत और बचाव कार्य जारी
दमकल विभाग, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एंबुलेंस सेवा और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों के दल मौके पर तैनात हैं तथा खोज एवं बचाव अभियान जारी है. मुंबई की महापौर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने वहां जारी खोज एवं बचाव अभियान का जायजा लिया.
महापौर ने मुआवजे की घोषणा की
महापौर ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता और प्रत्येक घायल व्यक्ति के इलाज के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की.
ये भी पढ़ें: स्पाइसजेट की फ्लाइट में मची चीख-पुकार, सांस लेने में दिक्कत के बाद यात्रियों का हंगामा, रनवे से लौटा विमान