Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

'विपक्ष की हार का ठीकरा ईवीएम से ईसी पर शिफ्ट', भाजपा का कांग्रेस पर तंज

INT News25 September 2026 at 11:39 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव से लेकर 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। भाजपा नेता अशोक बाजपेयी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर सवाल नहीं, बल्कि लगातार हार से उपजी खीझ है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताकर विपक्ष को संसद में प्रस्ताव लाने की चुनौती दी।