Pokhari Village Tourism Uttarakhand: उत्तराखंड का खूबसूरत पोखरी गांव इन दिनों देश-विदेश के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सपोर्ट और ग्रामीणों की मेहनत से गांव की सालों पुरानी और पारंपरिक ‘बाखली’ को नया जीवन मिला है, जिसने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी है. शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर सुकून के पल बिताने की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए यह गांव अब होमस्टे और ग्रामीण पर्यटन का एक नया और सबसे पसंदीदा ठिकाना बनने जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुल रहे हैं.
खाली होते पहाड़ी गांवों में लौटी नई उम्मीद! होमस्टे और फार्म टू टेबल मॉडल से चमकेगा बागेश्वर का पोखरी गांव
