फरीदाबाद में बंदरों ने महिला पर किया हमला, VIDEO:दुपट्टा खींचा, सूट पकड़कर चारों ओर घुमाया; पैर खींचकर रैंप पर गिराकर भागे

Spread the love

फरीदाबाद में बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। तीन- चार बंदरों ने चारों तरफ से घेर लिया, इसी दौरान एक बंदर ने महिला का सूट पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। सूट पकड़कर महिला को चारों तरफ घुमा दिया। महिला जैसे ही बंदर से जान बचाकर भागी दूसरे बंदर ने उसे रास्ते में बने रैंप पर गिरा दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसी ने किसी तरह महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। एक इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बंदर, महिला का दुपट्टा भी खींचता नजर आ रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि घरों में आए दिन बंदर घुसते हैं, महिलाओं को निशाना बनाते हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया है, जल्द ही बंदर पकड़े जाएंगे। बंदरों ने महिला को चारों और से घेरा फरीदाबाद के NIT- 2 B ब्लॉक में एक महिला मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में घुस रही थी। इसी दौरान गेट के पास चार- पांच बंदरों ने महिला को घेर लिया। महिला बंदर से बचकर घर में घुसने की कोशिश करने लगी, मगर एक बंदर ने महिला का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया। अन्य बंदर महिला के आगे- पीछे खड़े हो गए। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा… कॉलोनी के लोगों ने भगाए बंदर महिला का शोर सुनकर आए पड़ोसी ने रास्ते से पत्थर उठाकर बंदर को भगाने की कोशिश की। व्यक्ति को देखकर महिला भागकर उसके पीछे खड़ी हो गई। कॉलोनी के अन्य लोगों के आने के बाद बंदर मौके से भाग गए। निगम अधिकारी बोले- जल्द खुलेगा टेंडर नगर निगम के चालान अधिकारी विशन तेवतिया ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। एक या दो दिन में टेंडर खुल जाएगा। आवारा घूम रहे बंदरो को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ——————- यह खबर भी पढ़ें…. फरीदाबाद में गाय ने मां-बेटियों को उठाकर पटका,VIDEO: बाजार से घर लौट रही थी, पैरों से कुचला, सींग मारे; बचाने आए लोगों के पीछे दौड़ी हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाय ने बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो बेटियों पर हमला कर दिया। गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका। (पूरी खबर पढ़ें)