रेवाड़ी शहर में कार की टक्कर से गांव असदपुर के बाइक सवार 59 वर्षीय किसान रामानंद की मौत हो गई। हादसा धारूहेड़ा-जीतपुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामनंद को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर गांव के रविंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दोस्त से मिलने जाते समय एक्सीडेंट रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 7 मई की सुबह करीब 9 बजे वह जौनावास से स्कूटी पर धारूहेड़ा जा रहा था। मेरे गांव के रामानंद अपने बेटे को छोड़कर दोस्त के पास उनके होटल पर जाने के लिए जीतपुरा रोड से निकले। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। मैने पीछा कर गाड़ी चालक को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत उन्होंने बताया कि उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल रामानंद को आसपास के लोगों के सहयोग से रेवाड़ी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामानंद के दो बेटों में एक विवाहित है। वह गांव में खेती बाड़ी का काम करते थे। जांच अधिकारी सत्येंद्र ने बताया कि शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेवाड़ी में बाइक सवार व्यक्ति की मौत:कार ने मारी टक्कर, दो बच्चों के पिता; राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
